फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   170 couples met each other in mass marriage

Kannauj News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 170 जोड़े

Sat, 24 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 24 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
170 couples met each other in mass marriage
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भीषण गर्मी में अव्यवस्थाओं के बीच 170 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे। दो मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया गया। जोड़ों को सांसद व विधायक ने उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रामेश्वर गेस्ट हाउस में शुक्रवार को विकास खंड छिबरामऊ के 88 व नगर पालिका छिबरामऊ के चार, मां अंबिका मैरिज लॉन में नगर पालिका गुरसहायगंज के 16, नगर पंचायत सिकंदरपुर व तालग्राम के एक-एक जोड़े के अलावा कनक गेस्ट हाउस में तालग्राम के 62 जोड़ों का विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य पं. आमोद दुबे ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ने शादी के जोड़ों का पंजीकरण किया। विवाह समारोह में पहुंचे सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडेय, चेयरमैन मनोज दुबे, ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने जोड़ों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से डिनर सेट, टेबल फैन, बैग, कंबल, श्रृंगारदानी, वर व वधू के कपड़े, सोने की नथ, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल के अलावा गद्दा, चादर, बेड शीट व तकिया उपहार में दिए गए। अब वधू के खाते में 35 हजार की धनराशि भी भेजी जाएगी। इस दौरान संयुक्त बीडीओ दिनेश चंद्र, एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह, एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति बादाम सिंह पाल, भाजपा नेता मुनीष मिश्रा, आनंद गुप्ता, सुमन पराशर व नीरज दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे गिट्टी, ऊपर भरकर ले जाया गया खाना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रामेश्वरम गेस्ट हाउस, मां अंबिका मैरिज लॉन के अलावा कनक गेस्ट हाउस में किया गया था। इसके लिए खाना मां अंबिका मैरिज लॉन में बनवाया गया था। थाली में पैक इस खाने को जिस ट्रॉली में लादकर कनक गेस्ट हाउस ले जाया गया, उसमें नीचे गिट्टी और मौरंग पड़ी थी। लापरवाही का आलम यह था कि ट्रॉली की सफाई भी नहीं कराई गई थी।

थाली में मिली तीन पूड़ियां, दाल, पापड़ और सलाद गायब
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में व्यवस्थाओं के लिए टेंडर निकाला गया था। टेंडर के अनुसार खाने में पूड़ी, कचैड़ी, मटर-पनीर, मिक्सवेज, छोले की सब्जी, दाल मखनी, पुलाव, सलाद, पापड़ और छेना दिया जाना था। लेकिन वर वधू के साथ आने वालों को जो थाली दी गई उसमें सिर्फ तीन पूड़िया, मटर पनीर, मिक्सवेज, छोले की सब्जी, पुलाव और एक छेना था। इस थाली से कचौड़ी, दाल मखनी, पापड़ और सलाद गायब थे।


डिनर सेट में 51 की जगह निकले 31 बर्तन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विवाहित जोड़े को जो डिनर सेट दिया जाता था, उसमें 51 बर्तन होते थे। लेकिन इस बार के डिनर सेट में 31 बर्तन थे, जो लोगों में चर्चा का विषय बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed