फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1685 patients took advice in Arogya Mela

Kannauj News: आरोग्य मेले में 1685 मरीजों ने ली सलाह

Sun, 24 May 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
1685 patients took advice in Arogya Mela
कन्नौज। जिले में भीषण गर्मी और लू के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों की सेहत पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी बीच रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दिनभर में कुल 1685 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। उन्हें मुफ्त इलाज और दवा का लाभ मिला।
विज्ञापन

मरीजों को एक छत के नीचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेला लगा। केंद्रों पर सुबह 10 बजे से ही मरीजों का जमावड़ा लगने लगा। दिनभर में कुल 1685 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें 789 पुरुष, 678 महिलाएं और 218 बच्चे शामिल थे। मुख्य चिकित्साधिकारियों ने भी पीएचसी का भ्रमण किया। डॉक्टरों ने बताया कि भीषण गर्मी में लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन

मई महीने में तेजी से बढ़ते पारे और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बीमार किया है। मेले में आए अधिकांश मरीजों में बुखार, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखे। त्वचा संबंधी बीमारियों के 69 मरीज भी पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी और तेज धूप के सीधे संपर्क से बच्चों व बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रोगियों की निशुल्क जांच और उपचार किया गया। बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी हुआ। परिवार कल्याण सेवाएं और हेपेटाइटिस बी व सी कार्ड टेस्ट किए गए। टीबी संभावित रोगियों की जांच और नेत्र रोगियों का परीक्षण भी हुआ। आयुष्मान योजना के तहत 39 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed