{"_id":"5bc77b71bdec226953783016","slug":"161539799921-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती भाजपा की प्रोडक्ट : अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती भाजपा की प्रोडक्ट : अमर सिंह
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि मायावती भाजपा की प्रोडक्ट हैं और भाजपा ने ही उन्हें बनाया है। भाजपा ने उन्हें आगे बढ़ाया और वह खुद पीछे रही। तभी तो एक समय भाजपा के प्रचार में वह गुजरात तक भाजपा का प्रचार करने गईं और मुसलमानों को कट्टरपंथी कहा था। ईश्वर करे मायावती का ह्दय परिवर्तन हो और वह फिर से मोदी जी की शरण में जाएं।
दिल्ली से लखनऊ जाते समय शहर के पर्यटक आवास के सामने जीटी रोड पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव तो फुटबाल बने हुए हैं। कभी अखिलेश तो कभी शिवपाल के कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं। अभी तय नहीं है कि वह किसके पाले में जाते हैं। यदि वह अखिलेश के पाले में जाते हैं तो क्या मायावती विधानसभा में हुई घटना को भूल पाएंगी। मायावती ने तो दिखा दिया है कि किस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हाथ पकड़ते-पकड़ते जोगी का हाथ थाम लिया और राजनीति की जोगिनी बन गईं। इसी तरह हरियाणा में वह चौटाला के साथ चली गईं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से मुलायम सिंह निकाले जा चुके हैं, पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले शिवपाल भी मजबूती से अलग स्थापित हो रहे हैं। जो शुरू से सपा से जुड़े रहे उन्हें भुला दिया गया। अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि वह धर्मपिता शिवपाल और मां की तरह देखभाल करने वाली शिवपाल की पत्नी से समझौता नहीं करेंगे लेकिन मायावती से समझौता कर लेंगे। उन्होंने डिंपल यादव पर शब्द बाण चलाए। इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश पाल ने समर्थकों ने अमर सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
मायावती भाजपा की प्रोडक्ट : अमर सिंह
क्रासर
कहा, मुलायम फुटबाल हो गए हैं, कभी अखिलेश तो कभी शिवपाल के कार्यक्रम में पहुंच जाते
फोटो- 08- पत्रकारों से वार्ता करते अमर सिंह और सतीश पाल।