फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   एमडी की समीक्षा में बिजली बकाया वसूली मिली कम

एमडी की समीक्षा में बिजली बकाया वसूली मिली कम

Fri, 22 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
एमडी की समीक्षा में बिजली बकाया वसूली मिली कम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। बिजली विभाग के एमडी ने मंडलीय समीक्षा बैठक कानपुर में हुई। कम वसूली मिलने पर एक्सईएन को वसूली अभियान तेज करने व विकास कार्यो को गति देने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि यदि किसी तरीके लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बुधबार को कानपुर में बिजली विभाग के एमडी एसके वर्मा ने बैठक के दौरान कन्नौज जनपद की वसूली संतोष जनक न मिलने पर एक्सईएन संतोष कुमार व छिबरामऊ के एक्सईएन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वसूली अभियान में तेजी लाई जाए। बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाए। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की स्थिति ठीक न मिलने पर चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधूरे पडे़ गांव में विद्युतीकरण का काम तेजी से कराया जाए। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दी जाए। जिससे उनके के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। ठेकेदारों की बैठक बुलाकर समीक्षा करे। बाद में कार्यदाई संस्थाओं को लगाकर काम को जल्द समाप्त कराया जाए। जिन गांव में विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। उन गांव को ऊर्जीक्रत किया जाए। गांव में अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन दिये जाएं। इसके लिए कैंप का आयोजन किया जाए। लोगों को बुला कर कनेक्शन देने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन


बैठक के बाद एक्सईएन हुए बीमार, छुट्टी पर गए
कन्नौज। एमडी की बैठक में शामिल होने गये। बिजली विभाग के एक्सईएन कन्नौज संतोष कुमार बीमार पड़ गये। उन्होंने तत्काल 15 दिनो का मेडिकल अवकाश लेकर घर चले गए। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अवकाश दे दिया गया है। एक्सईएन छिबरामऊ को कन्नौज का अतिरिक्त चार्ज सौपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी की समीक्षा में बिजली बकाया वसूली मिली कम
-एक्सईएन को वसूली तेज करने के दिए निर्देश
-विकास कार्यो में तेजी लाने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed