फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   16 members of sp took oath in district panchayat

सपा के 16 सदस्यों ने जिला पंचायत में ली शपथ

Sat, 31 Jul 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
16 members of sp took oath in district panchayat
सभागार में शपथ लेते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपा के समर्थन से जीते 16 जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को एक साथ जिला पंचायत पहुंचकर पद व गोपनीयता की शपथ ली। जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण के दिन सपा ने बहिष्कार कर विरोध जताया था। शुक्रवार को भी शपथ ग्रहण के बाद सभी 16 सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सदन में 28 सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की प्रिया शाक्य बनी हैं। शासन की ओर से तय शपथ ग्रहण के दिन 12 जुलाई को सपा के 16 सदस्यों ने समारोह का बहिष्कार कर शपथ ग्रहण नहीं की थी। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने भाजपा की प्रिया शाक्य को जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ दिलाई थी। इसके बाद 11 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। अब इतने दिन के विरोध के बाद शुक्रवार को सपा के सभी सदस्यों ने एक साथ पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य से शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी ज्योति कुमार दीक्षित भी मौजूद रहे। इसके बाद सपा के सभी सदस्यों ने विधायक अनिल दोहरे के अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अनिल दोहरे ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। एडीएम गजेंद्र कुमार को दिए ज्ञापन में विधायक ने कहा कि जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा के सदस्यों पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। सभी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर खत्म किया जाए। नहीं तो जिला पंचायत सदस्य आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रहे श्याम सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत में अभी भी सपा का बहुमत, भाजपा का अल्पमत है। शुक्रवार को शपथ लेने वालों में सरोजनी कुशवाहा, कीर्ति दोहरे, सीता देवी, मिथलेश यादव, नीरज देवी, शीनू पाल, कुसुमा देवी, अनुपमा यादव, श्याम सिंह यादव, इंद्रेश यादव, दिगंबर सिंह यादव, नीलम यादव, जुबैरिया शाह, शिवाजी चक्रवर्ती, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार दोहरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब 16 साथ तो कौन था दगाबाज, गूंजता रहा सवाल
कन्नौज। सपा के 16 सदस्यों के सामूहिक शपथ ग्रहण के बाद फिर एक बार चर्चा तेज हो गई कि सपा के साथ 16 लोग हैं तो क्रास वोट किसने किया। सपा ने यह जानने के लिए अपनी टीम लगाई। मुखिया को गुपचुप रिपोर्ट भेजी। तब भी सपाई यह नहीं जान पाए हैं कि किसने सपा को धोखा देकर भाजपा का परचम लहरा दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य को अध्यक्ष पद के चुनाव में 15 और सपा के श्याम सिंह यादव को 13 वोट मिले थे। ऐसे में प्रिया शाक्य दो वोट से चुनाव जीत गईं। यह तब हुआ जब सदस्यों के चुनाव में भाजपा के पास केवल अपने सात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed