फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   16 din baad khatm huee vakeelon kee hadataal

16 दिन बाद खत्म हुई वकीलों की हड़ताल

Thu, 10 Oct 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
16 din baad khatm huee vakeelon kee hadataal
कन्नौज। जिले में वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। पुलिस ने वकीलों व लेखपालों के बीच विवाद में दोनों पक्षों में सुलह हो जाने से मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। इससे वकीलों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

छिबरामऊ में वकीलों व लेखपालों के बीच विवाद के बाद 23 सितंबर को कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच मारपीट हो गई। इससे पुलिस ने अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। इसको लेकर 24 सितंबर से जिले में अधिवक्ताओं की हड़ताल चल रही थी। वकीलों के आंदोलन को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के अन्य जिलों के बार संगठनों का साथ मिला था। वकीलों ने मुकदमे समाप्त न होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किया था। वकीलों ने बुधवार तक मुकदमे समाप्त न होने पर सामूहिक गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जनपद न्यायालय समेत सभी राजस्व न्यायालयों व छिबरामऊ कोर्ट के वकीलों की बैठक हुई। यहां सूचना दी गई कि पुलिस ने कन्नौज व छिबरामऊ में दर्ज तीनों मुकदमों में अंतिम आख्या लगा दी है। इस पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष फहीम जमा खां ने बैठक कर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने गुरुवार से सभी अधिवक्ताओं से काम पर रहने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एनएन टंडन, रामेंद्र त्रिवेदी, पियूष चतुर्वेदी, विजय सारस्वत, रामभजन पाल समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं तिर्वा से बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह ने भी हड़ताल समाप्त होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ में भी काम पर लौटेंगे वकील
छिबरामऊ। लेखपालों व वकीलों में विवाद के बाद वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज जनपद के सभी वकील हड़ताल पर चल गए थे। प्रशासन के दोनों पक्षों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे खत्म किए जाने के निर्णय के बाद वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। 20 सितंबर को वकील लेखपाल विवाद के बाद 21 सितंबर से वकील हड़ताल पर चले गए थे। तभी से वकीलों की हड़ताल जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed