फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   इस बार जिले में रोपे जाएंगे 19 लाख से ज्यादा पौधे

इस बार जिले में रोपे जाएंगे 19 लाख से ज्यादा पौधे

Sat, 01 Jun 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
इस बार जिले में रोपे जाएंगे 19 लाख से ज्यादा पौधे
कन्नौज। इस बार जिले में 19 लाख चार हजार 314 पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग के साथ ही 25 अन्य विभाग पौधे लगाएंगे। वन विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पौधरोपण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश में इस बार एक जुलाई से 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में यह संख्या 1904314 रखी गई है। वन विभाग समेत अन्य विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक जुलाई से जिले में पौधरोपण शुरू होगा। वन विभाग का दावा है कि पौधे लगाने के लिए अब तक लगभग छह लाख गड्ढे खोदे जा चुके हैं। बरसात के मौसम में लक्ष्य के मुताबिक पौधे लगाए जाएंगे। पांच लाख 36 हजार 529 पौधे वन विभाग लगाएगा। बाकी पौधों को रोपने की जिम्मेदारी अन्य विभागों को सौंपी गई है। वन विभाग अपने बजट से इन पौधों को लगाएगा। वहीं ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में पौधरोपण कराएंगे। डीएफओ मो. शमी ने बताया कि इस बार बड़ा लक्ष्य है। शासन से आम, शीशम, अर्जुन, नीम, जामुन, यूकेलिप्टस, पीपल, पाकड़, जामुन, अमरूद, नीबू, गोल्ड मोहर, कंजी, सहजन आदि पौधे मंगाए गए हैं।
विज्ञापन



चार चरणों में होगा पौधरोपण
शासन ने चार चरणों में पौधरोपण कार्यक्रम निर्धारित किया है। एक जुलाई से 15 जुलाई तक 15 फीसदी, 21 जुलाई तक 40 फीसदी, 15 अगस्त तक 56 फीसदी, और 31 अगस्त तक 90 फीसदी पौधरोपण की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ ने बताया कि सभी विभागों को गाइड लाइन जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन विभागों को ये मिला लक्ष्य
विभाग पौधे
वन विभाग 536529
ग्राम विकास विभाग 856800
राजस्व विभाग 85680
पंचायती राज विभाग 85680
आवास विकास विभाग 6680
औद्योगिक विकास विभाग 4500
नगर विकास विभाग 20608
लोक निर्माण विभाग 26714
सिंचाई विभाग 24800
रेशम विभाग 3308
कृषि विभाग 27468
पशु पालन विभाग 5400
सहकारिता विभाग 3400
उद्योग विभाग 4320
विद्युत विभाग 4320
माध्यमिक शिक्षा 34272
बेसिक शिक्षा 34272
प्राविधिक शिक्षा 9647
उच्च शिक्षा 9647
श्रम विभाग 2678
स्वास्थ्य विभाग 9316
परिवहन विभाग 2680
रेलवे विभाग 5541
सुरक्षा विभाग 4008
उद्यान विभाग 85672
पुलिस विभाग 6680



जून तक पूरी करनी होगी जियो टैगिंग
छिबरामऊ। स्वच्छ व बेहतर वातावरण रखने के लिए जुलाई माह में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को भी हरा-भरा रखा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एबीआरसी को सौंपी गई है। पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित कर जियो टैगिंग का काम जून तक हर हाल में पूरा करना होगा। बाद में पौधरोपण होगा। पौधे को रोपने के बाद फोटो खींचकर अपलोड की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शनिवार को ब्लाक शिक्षा एवं संसाधन केंद्र पर बैठक हुई। इसमें एबीआरसी को निर्देशित किया गया है कि जून माह में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों का दौरा कर पौधे लगाने के स्थानों को चिह्नित करें। गड्ढा खुदवाकर समय रहते जियो टैगिंग कराएं। इससे कि जुलाई माह में अभियान चलाकर चिह्नित स्थानों पर पौधरोपण किया जा सके। इस बार बीआरसी को लगभग छह हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।


जिले में रोपे जाएंगे 19 लाख से ज्यादा पौधे
25 विभागों के सहयोग से जिले में आएगी हरियाली, एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा पौधरोपण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed