फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सड़कों पर मिले अन्ना मवेशी तो कार्रवाई तय

सड़कों पर मिले अन्ना मवेशी तो कार्रवाई तय

Mon, 07 Jan 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर मिले अन्ना मवेशी तो कार्रवाई तय

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। डीएम रवींद्र कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अस्थायी गोशाला बनाने और अन्ना मवेशियों के बारे में बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 10 जनवरी के बाद सड़क पर मवेशी देखे तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गोशाला में मवेशियों के लिए छाया, चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

बैठक में बताया गया कि जिले भर में 24 गोशाला में 2975 अन्ना मवेशियों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें कन्नौज में दो गोशाला में 300, तालग्राम में दो गोशाला में 250, हसेरन की तीन गोशाला में 1100, उमर्दा की दो गोशाला में 200 और जलालाबाद की पांच गोशाला में 175 अन्ना मवेशियों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह गुगरापुर की पांच गोशाला 200 छिबरामऊ की तीन गोशाला में 350, सौरिख की दो गोशाला में 400 मवेशी रखे जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायतें भी 25 मवेशी रखने की व्यवस्था करेंगी। डीएम ने सभी गोशालाओं की रिपोर्ट और उनमें मवेशी रखने की क्षमता जल्द देने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान आदि के माध्यम से जनता को जागरूक भी किया जाए। गोशालाओं में रजिस्टर बनाया जाए और गायों और सांड़ों को अलग रखा जाए। बैठक में ही अधिकारियों ने गोरक्षा एवं किसानों की फसल के नुकसान से बचाने के लिए अनुदान के रूप में 51 हजार की धनराशि एकत्र की। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की टूटी फेंसिंग को दुरुस्त कराने के लिए यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा है। कहा है कि यदि फेंसिंग की मरम्मत का काम जल्द नहीं कराया गया तो कभी भी अन्ना मवेशियों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों पर मिले अन्ना मवेशी तो कार्रवाई तय
क्रासर
10 जनवरी तय की गई डेड लाइन, इसके बाद अन्ना मवेशी मिलने पर संबंधित अधिकारी पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed