फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BSA negotiated agreement

बीएसए ने कराया समझौता

Tue, 25 Jul 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 25 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
BSA negotiated agreement
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। विकास खंड तालग्राम के प्राथमिक विद्यालय महानगर में विगत दिनों शिक्षक व रसोइया के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद से शिक्षक विद्यालय नहीं खोल रहे थे। चौथे दिन भी स्कूल न खुलने पर बीएसए एपी सिंह व बीईओ नीलम वर्मा, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचे और समझौता करा दिया।

शुक्रवार को सलेमपुर न्याय पंचायत में स्थित स्कूल महानगर में रसोइया के पति ओमनरायन व पुत्र कमल ने किसी बात पर शिक्षक राजीव को पीट दिया था। शिक्षक संघ के आह्वान पर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्कूल खोलने का ऐलान किया था। यहां 63 बच्चे पंजीकृत हैं। चौथे दिन सोमवार को स्कूल न खुलने पर बीएसए व एबीएसए ग्यारह बजे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिलीप यादव व महामंत्री कदीर अहमद भी विद्यालय बुलाए गए। दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर घटना की जानकारी ली। रसोइया के पति ने अपनी गलती मानते हुए सभी से माफी मांगी। बीएसए ने लिखित समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संकुल प्रभारी सुदीप कनौजिया, एबीआरसी रवी त्रिपाठी, डा. पंकज यादव, मलिखान सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तोताराम शर्मा, प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, सहायक अध्यापक सरिता देवी व रसोइया मौजूद रही। समझौता होने के बाद बीएसए ने शिक्षकों से बच्चों को घरों से बुलवाया और कक्षाओं का संचालन शुरू कराया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता जांचते हुए कहा कि शिक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

रसोइया ने पद से दिया इस्तीफा
रसोइया मंजू देवी ने पदाधिकारियों के समक्ष प्रधानाध्यापक को संबोधित त्यागपत्र सौंपा। कहा कि वह इस मामले से बेहद दुखी हैं। पति के बीच चल रही अनबन से वह अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रही है। इस कारण स्वेच्छा से इस्तीफा दे रही हैं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शीघ्र ही दूसरे रसोइये का चयन किया जाएगा।


शिक्षक से लेकर बच्चे तक प्रश्नों का नहीं दे सके जवाब
तालग्राम। बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय महानगर में बच्चे से पहाड़ा व गिनती सुनाने को। वह बीच-बीच में अटकते रहे। बीएसए ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि शिक्षण कार्य में लापरवाही न बरती जाए। वहीं, प्रधानाध्यापक उमेश श्रीवास्तव से उज्ज्वल लिखाया गया, जिसको वह लिख नहीं सके। इस पर बीएसए ने प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। सहायक शिक्षक सुभाष चंद्र से विज्ञान के प्रश्न पूछने पर नहीं बता सके। उनको चेतावनी जारी की गई।

- महानगर विद्यालय के शिक्षक और रसोइया से मारपीट के बाद शिक्षक नहीं आ रहे
- घरों से बच्चों को बुलाकर शुरू कराई गईं कक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed