{"_id":"5c5094e2bdec220f12208c43","slug":"141548784866-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आई बालिका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आई बालिका, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समधन(कन्नौज)। बाजार से सामान लेकर घर लौट रही बालिका रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कस्बा मलिकपुर निवासी सुभाष चंद्र यादव की दस वर्षीय पुत्री गुनगुन कक्षा चार की छात्रा थी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह पिता के साथ कस्बे के ही बाजार में सामान लेने आई थी। सामान लेकर रेलवे ट्रैक पार करते समय वह कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता ने रेलवे ट्रक के किनारे से बेटी को उठाकर गुरसहायगंज में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसने दम तोड़ दिया। बालिका का शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मालगाड़ी की चपेट में आई बालिका, मौत
मंगलवार शाम हुआ हादसा