फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   14 officers absent in 24 departments

Kannauj News: 24 विभागों में 14 अधिकारी गैर हाजिर

Thu, 21 Mar 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
14 officers absent in 24 departments
कन्नौज। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को विकास भवन में सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया तो अलग-अलग विभागों के 14 अधिकारी और 31 कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय से गायब मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


सीडीओ सबसे पहले समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचे। समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी कार्यालय में मौजूद नहीं मिलीं। यहां हाजिरी रजिस्टर में कन्हैयालाल त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव और कृष्ण गोपाल भी गैर हाजिर मिले। जिला प्रोबेशन कार्यालय में डीपीओ इरा आर्या कार्यालय कक्ष में उपस्थित नहीं थीं। कार्यालय का स्टाफ मौजूद मिला। इसी तरह जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में संरक्षण अधिकारी विजय राठौर भी गायब मिले। स्टाफ मौजूद मिला। जिला पंचायत राज कार्यालय में डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश कोर्ट केस के सिलसिले में मुख्यालय से बाहर थे। कार्यालय में दिग्विजय सिंह, अरशद हसन गायब मिले।
विज्ञापन

ओडीएफ सेल में अनिल कुमार, अमितेश पाठक, राकेश कुमार व बृजेश कुमार गैर हाजिर मिले। भूमि संरक्षण, कृषि कार्यालय में भूमि संरक्षण अधिकारी आरके वर्मा अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद नहीं थे। दूसरे कर्मचारी मौजूद मिले। जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजीव लोचन शर्मा नहीं मिले। कार्यालय में अनिल कुमार गायब मिले। यहां लल्लन बाबू कटियार, विमलेश कुमार 19 मार्च से लगातार गैर हाजिर हैं। उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय अपर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद नहीं थे। यहां दिनेश तिवारी भी गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डीपीओ आईसीडीएस राजेश वर्मा, जिला कृषि अधिकार अवेश कुमार सिंह कार्यालय कक्ष में नहीं मिले। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अभिनाश सिंह चौहान कार्यालय में नहीं मिले। लघु सिंचाई कार्यालय में सहायक अभियंता शिखा सचान नहीं मिलीं। यहां जेई नितिन तिवारी, शिवराज सिंह, ऐनुल आबेदीन भी गायब मिले। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार गायब मिले। मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सिंह कार्यालय में नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed