{"_id":"688d090f0848a35ac30162f5","slug":"14-nominations-were-purchased-for-the-post-of-cooperative-union-director-kannauj-news-c-214-1-knj1007-135145-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सहकारी संघ संचालक पद के लिए खरीदे गए 14 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सहकारी संघ संचालक पद के लिए खरीदे गए 14 नामांकन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सहकारी संघ संचालक पद के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को 11 पदों के लिए 14 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं, प्रत्याशियों ने जीत के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
निर्वाचन अधिकारी अजय प्रताप सिंह व सनिल कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। 11 पद (10 संस्थागत व एक व्यक्ति) के लिए लोगों ने नामांकन पत्र खरीद कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार अगस्त को नामांकन वापसी व छह को चुनाव के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 संस्थागत सदस्यों में से 10 संचालक एवं 255 व्यक्तिगत सदस्य में से एक संचालक का चुनाव होगा। उसके बाद सात अगस्त को सभापति व उपसभापति के लिए चुनाव और शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उधर दूसरी तरफ प्रत्याशियों ने जीत के लिए सदस्यों से संपर्क कर अपने पक्ष में वोटिंग के लिए मनुहार शुरू कर दी है।