{"_id":"63bef995e19ecb3e262a07e1","slug":"14-month-old-child-broke-from-measles-kannauj-news-knp738320895","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खसरा से 14 माह की मासूम ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खसरा से 14 माह की मासूम ने तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। क्षेत्र में खसरे से 14 माह की एक मासूम बच्ची की चपेट में आ गई। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में अब तक खसरे की चपेट में आकर आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। इससे लोगों में दहशत है।
तालग्राम टीला मोहल्ला निवासी परवेज खान की मासूम बेटी अनामता (14 माह) बुखार और खसरे की चपेट में आ गई थी। चिकित्सकों से चार-पांच दिन इलाज भी किया पर मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। इससे पहले तीन जनवरी को कांशीराम कालोनी निवासी सचिन नागर की पुत्री खुशी (16 माह), 21 दिसंबर को इमरान की बेटी माहिरा (3), 10 दिसंबर को रसूलाबाद निवासी ताहिर की पुत्री आसमां (14) की मौत हो गई थी। इससे पहले कस्बे तालग्राम के नक्कालान निवासी मोहम्मद जावेद के तीन बच्चे अल्फिज, अलसैफ, अलफैज की भी खसरे से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर लोगों को उपचार मुहैया कराया था। इसके बाद संक्रमित बीमारी पर नियंत्रण हुआ था। अब एक बार फिर से खसरे के चलते मासूम की मौत होने से लोगों में दहशत है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि स्वास्थ्य टीम भेज कर मोहल्ला के बीमार बच्चों का परीक्षण कराकर दवाएं वितरित होगी।