{"_id":"5e5175628ebc3ef3d154ee7a","slug":"14-maah-baad-bhee-nahin-khula-akhileshvar-hatyaakaand-kannauj-news-knp5463225115","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 माह बाद भी नहीं खुला अखिलेश्वर हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 माह बाद भी नहीं खुला अखिलेश्वर हत्याकांड
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एमएलसी रामवृक्ष यादव।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सपा एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि प्रदेश में रामराज नहीं बल्कि हिटलर राज कायम है। गुंडे, माफिया और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस का इन पर कोई अंकुश नहीं है। सराफ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा की हत्या पर कहा कि 14 माह बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वह यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
शनिवार को डॉ. एस. चंद्रा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बूथ प्रमुख अखिलेश्वर वर्मा की हत्या को 14 माह का समय बीत चुका है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। खौफ से अखिलेश्वर के परिजन घर छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कन्नौज से सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा में युवक का घुसना जनसभा को डिस्टर्ब करने का प्रयास है। सरकार ने बजट में नौजवानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। विकास कार्यों के नाम पर सपा सरकार की पुरानी योजनाओं का ही दोबारा उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा की योजनाओं की जानकारी देंगे।
इस दौरान सपा नेता नाजिम खां, मोहित यादव, चंद्रजीत यादव, अमन चंद्रा, जितेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।