{"_id":"5cdb0727bdec22078d32f1b6","slug":"131557858087-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की लागत से बनेगा बिजली स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की लागत से बनेगा बिजली स्टोर
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली के सामान को सुरक्षित करने के लिए 50 लाख की लागत से मकरंदनगर में स्टोर का निर्माण कराया जाएगा। ठेका मेसर्स राकेश चंद्रा कासगंज को दिया गया है। निर्माण को लेकर बिजली विभाग के सिविल अधिकारियों ने स्टोर का निरीक्षण किया। ठेकेदार को तीन माह में स्टोर का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बिजली विभाग के सामान को रखने के लिए मकरंदनगर में स्टोर है। इंतजाम न होने से यहां महंगा सामान बरसात व धूप में खुला पड़ा रहता है। स्टोर में जल भराव हो जाने से कीमती सामान डूब कर नष्ट हो जाता है। इसको देखते हुए स्टोर के भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। कार्यदायी संस्था को ठेका दिया गया है। पचास लाख की लागत से स्टोर का भवन बनेगा। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मंगलवार को ठेकेदार के अलावा बिजली विभाग के सिविल अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, एक्सईएन सिविल अत्मस मंसूरी, एसडीओ सत्यम अग्रवाल, स्टोर एई विशाल वर्मा सुबह स्टोर पहुंचे। नक्शा देखने के बाद ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि बिखरे पड़े सामान को हटवाकर तेजी से निर्माण कार्य करें। बिजली घर की ओर से एल आकार में टिनशेड डाला जाएगा। मुख्य गेट के निकट एसडीओ व बाबू के लिए कार्यालय निर्माण कराया जाएगा। एक स्टोर गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। वाहन पर सामान को लादने व उतारने के लिए एक प्लेटफार्म का निर्माण होगा। पूरे स्टोर परिसर में इंटर लाकिंग कराई जाएगी। गेट के निकट बने टिन शेड की मरम्मत कराई जाएगी। गेट की ओर से कोई भी व्यक्ति स्टोर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिसके पास गेटपास होगा, उसी को प्रवेश दिया जाएगा। स्टोर की बाउंड्री ऊंची की जाएगी। सबसे पहले कार्यालय का निर्माण होगा। टिनशेड में सामान रखने के बाद जगह खाली में गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।
50 लाख की लागत से बनेगा बिजली स्टोर
तीन माह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश