{"_id":"5c0422f8bdec2241693974d9","slug":"131543774968-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकार्पण का पत्थर टूटने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकार्पण का पत्थर टूटने पर किया हंगामा
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सड़क के लोकार्पण का शिलापट शनिवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। इस पर सपाइयों ने नाराजगी जताने के साथ अराजकतत्वों पर कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने शिलापट की मरम्मत कराकर कराकर सपाइयों का गुस्सा शांत कर दिया।
सदर विधायक अनिल दोहरे की पत्नी सुनीता दोहरे जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल में अमोलर-मवैइया मार्ग से कैथनपुर्वा गांव तक इंटरलॉकिंग कराई गई थी। सड़क किनारे लोकार्पण का पत्थर लगाया गया था। शनिवार रात किसी ने शिलापट को तोड़ दिया।
इस पर रविवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू यादव की अगुवाई में पूर्व प्रधान हरिशचंद्र, आकाश ठाकुर, जीत कनौजिया, पंकज यादव, अनिल पटेल, सुनील यादव, अग्रज पटेल, रितेश कनौजिया, विकास राजपूत, शीबू कुरैशी सहित करीब 30 सपाइयों ने हंगामा कर दिया। पिंटू ने कहा कि पुलिस ने शिलापट तोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो सपाई जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। चौकी प्रभारी अमोलर ज्ञान सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से शिलापट टूट गया था। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
लोकार्पण का पत्थर टूटने पर किया हंगामा
पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सुनीता ने किया था सड़क का लोकार्पण
पुलिस ने पत्थर की मरम्मत कराकर शांत किया सपाइयों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 02केएनजेपी 09- टूटे शिलापट की मरम्मत कराती पुलिस।