{"_id":"5bf6fc06bdec22414c643507","slug":"131542913030-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमको कमजोर न समझे समाज, हम किसी से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमको कमजोर न समझे समाज, हम किसी से कम नहीं
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। ‘अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महा अभियान’ के तहत शहर के गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में महिला सशक्तीकरण संबंधी संगोष्ठी हुई। ‘आगे बढ़ने के लिए सिस्टम से क्या चाहती हैं लड़कियां’ विषय पर हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा, सामाजिक कुरीतियों का डटकर मुकाबला करें। भगवान ने यदि हमको रंगत दी है तो कोई संजना संवरना हमसे छीन नहीं सकता है। बराबरी का मौका पाने के लिए डटकर मुकाबला करें। समाज के अंदर महिलाओं को हेय दृष्टि से देखने वाले लोगों की निगेटिविटी पर न जाकर अपने काम में मन लगाएं।
बीएसए ने छात्राओं को स्कालरशिप व सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया। कहा कि किसी भी मुसीबत में फंसने पर तत्काल 1090 व यूपी 100 पुलिस को फोन कर सूचित करें। 10 मिनट के अंदर पुलिस आप तक पहुंचेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसी मुकाम को हासिल करने के लिए लक्ष्य बेहद जरूरी है। आईएएस, इंजीनियर, डाक्टर सहित अन्य क्षेत्र में जाने के लिए अभी से लक्ष्य तय करना पड़ेगा। गोष्ठी के दौरान कई छात्राओं ने बीएसए से आईएएस, शिक्षक सहित अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए कोर्स की बाबत सवाल भी किए। बीएसए ने कहा कि कोई छात्रा भले ही नौकरी में नहीं जाना चाहती है लेकिन बीच में पढ़ाई न छोड़े। शिक्षा हर समय आपके काम आएगी। कम से कम स्नातक होना तो बेहद जरूरी है।
बीएसए ने छात्राओं से पूछा कि वे लोग आगे बढ़ने के लिए सरकार से क्या अपेक्षा रखती हैं, इस पर छात्राओं ने कहा कि स्कूल के साथ ही समाज में भी उनके लिए सकारात्मक माहौल उपलब्ध हो तो वे लोग भी लड़कों की तरह हर एक क्षेत्र में जाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा सकती हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा, प्रवक्ता शैलेंद्र शुक्ला, शिवानी गुप्ता, स्नेहलता भदौरिया, अंकिता पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा शैलजा मिश्रा, अंशिका श्रीवास्तव, नैंसी यादव, स्नेहलता सिंह, दीक्षिा यादव, संजना दुबे, पलक, दिव्या, शालिनी शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
-अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महा अभियान पर संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो