फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1308 patients got treatment for cough, cold and fever

Kannauj News: खांसी-जुकाम, बुखार के 1308 मरीजों ने कराया इलाज

Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
1308 patients got treatment for cough, cold and fever
कन्नौज। जिले की 33 ग्रामीण और तीन नगरीय पीएचसी पर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1308 मरीजों को डॉक्टरों ने परामर्श देकर दवाइयां उपलब्ध कराईं। कई पीएचसी पर डॉक्टर न होने के कारण फार्मासिस्ट ने दवाइयां दीं। मौसम में बदलने के कारण खांसी-जुकाम, बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज मेले में पहुंचे। मेले में बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण भी किया गया। साथ ही 27 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन


उधर, अमोलर के पीएचसी पर रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेला फार्मासिस्ट के भरोसे रहा। फार्मासिस्ट प्रभाकांत ने मरीजों का चेकअप कर दवाएं दी। एएलटी रिजवान की ड्यूटी टीबी जांच में लगी होने के कारण मरीजों की खून की जांचे नहीं हो सकीं। डॉ. सपना गुप्ता की 22 दिन पहले पीजीआई लखनऊ में तैनाती हो गई है। इसलिए कोई डाॅक्टर नहीं है। मरीज विजय पांडेय, सुरेशचंद्र, नसीर ने बताया कि बताया कि मेला में सिर्फ खानापूरी कर औपचारिकता निभाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed