{"_id":"640e07fb9fdac64bcf02ff54","slug":"13-injured-with-sticks-and-sticks-for-taking-out-tractor-from-the-field-kannauj-news-c-12-1-119686-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेत से ट्रैक्टर निकालने पर चले लाठी-डंडे, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेत से ट्रैक्टर निकालने पर चले लाठी-डंडे, 13 घायल
Sun, 12 Mar 2023 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। भुलभुलियापुर गांव में मूंगफली के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में लाठीडंडे चले। जिससे दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत में जिला अस्पताल कन्नौज के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भुलभुलियापुर में मूंगफली के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिससे गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठीडंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इससे एक पक्ष से रामनरेश सिंह, सोनी, नौरंग, रवि कुमार, खुशबू देवी, शिवानी व पूजा, जबकि दूसरे पक्ष से इंद्रेश, शिव कुमार, ऊदल सिंह, गौरव, सुहागा व अजीत कुमार घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से इंद्रेश, ऊदल सिंह व सुहागा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
दंपति समेत चार को मारपीट कर किया घायल
क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में गाली देने से मना करने पर दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी बच्चनलाल पुत्र खुशीराम ने बताया कि 11 मार्च की शाम को वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उसका पड़ोसी गालीगलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो चार युवक लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आए। उक्त लोगों ने उसे, उसकी बेटी प्रियंका, बेटे आलोक व मां ब्रजरानी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। संवाद