{"_id":"693dc58159248caf560ed0fd","slug":"1245-metric-tonnes-of-urea-will-be-available-soon-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141601-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जल्द मिलेगी 1,245 मीट्रिक टन यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जल्द मिलेगी 1,245 मीट्रिक टन यूरिया
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों को यूरिया की दिक्कत न हो, इसके लिए शासन स्तर से लगातार भेजी जा रही है। शासन से 1,245 मीट्रिक टन यूरिया जिले को आवंटित की है जो जल्द ही आएगी। इसे जिले की निजी दुकानों पर भेजने की तैयारी है। आवंटन प्रपत्र जिलाधिकारी के पास भेजा गया है। पिछली साल के सापेक्ष इस बार एक हजार मीट्रिक टन अधिक यूरिया का वितरण हो चुका है।
सरकारी खाद वितरण केंद्रों पर यूरिया को लेकर मारामारी है। प्रतिदिन किसानों की लंबी कतारें लगती हैं। मांग के अनुरूप किसानों को भरपूर खाद नहीं मिल पा रही है जिससे आलू, गेहूं और सरसों आदि में खाद नहीं डाल पा रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक डाॅ. आशुतोष कुमार मिश्र ने उप कृषि निदेशक संतोष कुमार, एआर कोऑपरेटिव, पीसीएफ प्रबंधक और कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता को पत्र भेजकर खाद आवंटन की जानकारी दी है। 12 दिसंबर को शासन से 950 मीट्रिक टन और 13 दिसंबर को 295 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है। यूरिया की रैक फर्रुखाबाद में लगना प्रस्तावित है।
जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि 9522.27 मीट्रिक टन यूरिया, 8215.03 मीट्रिक टन एनपीके, 2669.51 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट, 7242.01 मीट्रिक टन और 1332.47 मीट्रिक टन पोटाश मौजूद है। सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित दाम पर खाद दें। अगर कोई विक्रेता अधिक दाम में खाद बेचता ताे उस पर कार्रवाई की जाएगी।