फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   180 बूथों पर नौनिहालों ने पी पोलियो की दवा

180 बूथों पर नौनिहालों ने पी पोलियो की दवा

Sun, 07 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
180 बूथों पर नौनिहालों ने पी पोलियो की दवा
जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने जिला अस्पताल में एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन जिले में 180 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
विज्ञापन


इस बार जिले में 2.80 लाख नौनिहालों को पोलिया की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए रविवार से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने जिला अस्पताल में पहुंचकर पोलियो बूथ पर बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का शुरू किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो का उन्मूलन नहीं हुआ है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों के द्वारा पोलियो का वायरस फिर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हम सभी को जागरूक व सजग रहकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके चंद्रा, सीएमएस जिला अस्पताल डा. आरपी शाक्य मौजूद रहे।

180 बूथों पर नौनिहालों ने पी पोलियो की दवा

सोमवार से घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम छूटे बच्चों को पिलाएगी दवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed