{"_id":"5c800fd2bdec22141a4a05e1","slug":"121551896530-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर(कन्नौज)। जीटी रोड हाईवे किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जता रही है।
कस्बे में जीटी रोड हाईवे पर बीयर शाप के सामने बुधवार की सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। काफी प्रयासों के बाद क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी सुरेशचंद्र के पुत्र रोहित ने मृतक की शिनाख्त फतेहगढ़ की चूड़ी वाली गली निवासी रिश्तेदार डालचंद्र दिवाकर (50) पुत्र भग्गूचंद्र के रूप में की। रोहित ने बताया कि डालचंद्र पिछले कई सालों से उनके यहां रह रहे थे। वह फेरी लगाकर भरण-पोषण करते थे। उसने कोतवाली में रिश्तेदार की मौत इत्फाकिया होने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से 16 सौ रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाल बलराम मिश्रा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। दिल का दौरा पड़ने से अटैक की आशंका है।
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला शव, मचा हड़कंप
दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका