फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   12 radiant warmers, six photo therapy machines purchased, SNCU ward staff will get relief

12 रेडियंट वार्मर, छह फोटो थेरेपी मशीनें खरीदी गईं, एसएनसीयू वार्ड के स्टॉफ को मिलेगी राहत

Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
12 radiant warmers, six photo therapy machines purchased, SNCU ward staff will get relief
कन्नौज। जिला अस्पताल की महिला विंग में एसएनसीयू (सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट) की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए कई माह की कवायद के बाद आखिरकार 12 रेडियंट वार्मर व छह फोटो थेरेपी मशीनें खरीद ली गईं। अब चिकित्सकों को एक मशीन पर दो-दो बच्चों का इलाज नहीं करना पड़ेगा। हालांकि स्टॉफ की कमी अभी भी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में नवजातों की संख्या बढ़ने से स्टॉफ व चिकित्सकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। रेडियंट वार्मर खाली न होने पर भी अभिभावक नवजातों को दूसरी जगह ले जाने को तैयार नहीं होते। एक वार्मर पर दो-दो बच्चों को रखने से जरूरी तापमान नहीं मिल पाता है। मिशन निदेशक करीब चार माह पहले रेडियंट वार्मर व फोटो थेरेपी मशीनें खरीदने को हरी झंडी दे चुके थे। बजट के अभाव में खरीद रुकी हुई थी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि 12 रेडियंट वार्मर व छह फोटो थेरेपी मशीनें 945840 की लागत से खरीदी गई हैं। इनमें आठ रेडियंट वार्मर एसएनसीयू, दो ओटी व दो लेबर रूम को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed