फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कंटेनर में ट्रक में मारी टक्कर, रेलवे ट्रैक बाधित

कंटेनर में ट्रक में मारी टक्कर, रेलवे ट्रैक बाधित

Tue, 18 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर में ट्रक में मारी टक्कर, रेलवे ट्रैक बाधित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जसोदा/कन्नौज। जीटी रोड पर ढाबे किनारे खड़े कंटेनर को लेकर मैनपुरी के दो चोर भागे, हड़बड़ाहट में जसोदा क्षेत्र में कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इससे करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इस बीच दो मालगाड़ियों को कन्नौज व गुरसहायगंज में रोकना पड़ा।

जलालाबाद में जीटी रोड किनारे ढाबे पर रविवार रात करीब 12:30 बजे कंटेनर खड़ा कर चालक और क्लीनर खाना खा रहे थे। उनका कंटेनर लेकर बेबर मैनपुरी निवासी शनि और रोहित कानपुर की ओर लेकर भागे। हड़बड़ाहट में जसोदा क्षेत्र में पांडेयपुर्वा गांव के सामने आगे चल रहे ट्रक में कंटेनर टकरा गया। इससे ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। हादसे में शनि और रोहित घायल हो गए और ट्रक ट्रैक पर फंसे गया। 107 रेलवे क्रासिंग के केबिन मैन ने जसोदा रेलवे स्टेशन अधीक्षक राम संजीवन को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने एक घंटे बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। इस बीच एक मालगाड़ी को गुरसहायगंज और दूसरी को कन्नौज रेलवे स्टेशन पर खड़ा रखा गया। पुलिस ने शनि और रोहित को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने मेेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शनि का रिश्तेदार कंटेनर का चालक है। कंटेनर मालिक ने सूचना दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंटेनर में ट्रक में मारी टक्कर, रेलवे ट्रैक बाधित
एक घंटे बार बहाल हुआ यातायात, एक मालगाड़ी कन्नौज, एक गुरसहायगंज में रोकी गई
फोटो 17- रेलवे ट्रैक से निकला गया ट्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed