फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1125 students will Kanya Vidya Dhan

1125 छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्या धन

Sat, 30 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 30 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
1125 students will Kanya Vidya Dhan
रुपये डबल - फोटो : Desk

कन्नौज। चुनावी वर्ष में अखिलेश सरकार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को कन्या विद्या धन के रूप में तोहफा दिया है। 1125 मेधावी छात्राओं को 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार की धनराशि का वितरण किया जाएगा।  बजट अवमुक्त कर दिया गया है।  बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले छात्राओं के बीच कन्या विद्या धन का वितरण करा दिया जाएगा। कन्या विद्या धन के लिए डीआईओएस कार्यालय ने पात्र छात्राओं की मेरिट के हिसाब से सूची व आवेदन भराने की तैयारी शुरू कर दी है। चेक बनकर तैयार हो जाने के बाद इसे मेधावी छात्राओं को मुख्यमंत्री बांटेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि  प्रदेश की सत्ता में आने से पहले अखिलेश सरकार ने इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं से कन्या विद्या धन देने का एलान किया था। हालांकि हर साल इसे देने में लेटलतीफी होती थी। वर्ष 2016 में कन्या विद्या धन देने में जल्दबाजी दिखाई गई है। जुलाई में लक्ष्य व बजट का आवंटन हो गया। लोग इसको चुनावी वर्ष से जोड़कर देख रहे हैं। डीआईओएस केपी सिंह यादव ने बताया कि कन्या विद्या धन के लिए शासन से 1125  मेधावी छात्राओं का लक्ष्य मिला है। बजट भी प्राप्त हो गया है। यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इस सूची में सामान्य व पिछड़ा वर्ग  में 421 अंक हासिल करने वाली छात्राएं लाभान्वित होंगी। जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति में 365 अंक, अल्पसंख्यक में 356 अंक लाने वाली छात्राओं को कन्या विद्या धन का लाभ मिलेगा। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालयों को आवेदन पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि कट-ऑफ सूची के आधार पर आवेदन पत्र भरकर तत्काल जमा कर दें। ताकि कन्या विद्या धन का वितरण जल्द से जल्द कराया जा सके।  डीआईओएस ने बताया कि सीएम की सीधी निगरानी वाला जिला होने के कारण वह स्वयं या अपने किसी प्रतिनिधि को चेक बांटनेा के लिए भेजेंगे। चेक बनकर तैयार हो जाने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम का कार्यक्रम लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed