फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष के राजस्व रिकार्ड भी नहीं, छह गांवों के किसान परेशान

भाजपा जिलाध्यक्ष के राजस्व रिकार्ड भी नहीं, छह गांवों के किसान परेशान

Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के राजस्व रिकार्ड भी नहीं, छह गांवों के किसान परेशान

विज्ञापन


तिर्वा(कन्नौज)। राजस्व रिकार्ड जल जाने के कारण छह गांवों के किसानों के सामने समस्याएं हैं। रिकार्ड न होने के कारण किसानों के क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष की जमीनों के भी राजस्व रिकार्ड नहीं हैं।



तहसील क्षेत्र के खरगपुर बिलंदपुर, हसेरन, मोहद्दीनगर, एराहो, अरुहो, रौसा ग्राम सभाओं के राजस्व रिकार्ड फ र्रुखाबाद जनपद में होने के समय करीब 29 साल पहले जल गए थे। अफसर अभी तक जले हुए रिकार्ड तैयार नहीं करा पाए हैं। रिकार्ड न होने के कारण सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली योजनाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। रिकार्ड न होने पर उनके क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा। खाद, बीज पर मिलने वाली सब्जिडी भी नहीं मिल रही। रिकार्ड न होने के कारण वहां पर मृतकों के वारिसों को उनका हक नहीं मिल पाता है। खरगपुर बिलंदपुर निवासी एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, हसेरन के अनुज गुप्ता, अरुहो के वीरेंद्र सिंह, रौसा के बबलू व मोहद्दीनगर के राहुल सिंह ने बताया कि वर्षों गुजर जाने के बाद भी जले हुए रिकार्डों को प्रशासन द्वारा नहीं बनवाया गया। रिकार्ड न होने के कारण उन लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। हमेशा की तरह उन्हें योजनाओं के वंचित रहना पड़ता है। बिलंदपुर गांव निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि राजस्व रिकार्ड एक समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही उन्होंने रिकार्ड तैयार कराने के लिए डीएम से लेकर सीएम तक प्रार्थनापत्र दिए। उनकी मांग को शासन ने गंभीरता पूर्वक लिया है। जल्द ही जले हुए रिकार्डों को तैयार कराया जाएगा। इससे किसानों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


राजस्व रिकार्ड जले, छह गांवों के किसान परेशान
क्रेडिट कार्ड न बन पाने से किसानों के सामने दिक्कत
30 वर्ष पूर्व अग्निकांड में जल गए थे राजस्व रिकार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed