फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   गोशाला न बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

गोशाला न बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गोशाला न बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
तिर्वा(कन्नौज) अन्ना पशुओं से हो रहे फसलों को नुकसान से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को धरने पर बैठकर गोशाला निर्माण की मांग की।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के ग्रामीण सोमवार को गांव के बाहर धरने पर बैठ गए। इन्होंने मांग की, गांव के आसपास सैकड़ों अन्ना पशु घूम रहे हैं। यह फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की गई। ग्रामीण रात-रात भर खेतों में पहरा देकर फसलों की निगरानी करने को मजबूर हैं। उनके गांव के पास अन्नपूर्णा मेला परिसर है। यहां सप्ताह में दो दिन पशु बाजार लगता है, जो पशु नहीं बिकते हैं, उन्हें लोग छोड़ कर चले जाते हैं। ग्रामसभा में गोशाला न होने के कारण सभी जानवर छुट्टा घूम रहे हैं। इनमें कई मवेशी चुटहिल भी हैं। इनका उपचार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान व सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में सरकारी जमीन होने के बाद भी प्रधान व सचिव गोशाला का निर्माण नहीं करा रहे हैं। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि उन्होंने प्रतापपुर गांव में सरकारी जमीन पर गोशाला निर्माण कराने के लिए पैमाइश कराई थी। गांव के कुछ लोग गोशाला नहीं बनने दे रहे हैं। उन्होंने गोशाला निर्माण के लिए एसडीएम व डीएम को पत्र लिखकर निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम रामदास ने बताया कि हरिहरपुर के ग्रामीणों की गोशाला बनाने की जो मांग है, उसके लिए बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि उनके गांव के समीप गोशाला का निर्माण करा दिया जाए। इससे उन्हें परेशानी न हो। इस मौके पर सत्यभान, नन्हें, बृजेंद्र, विनोद कुमार, पिंटू, शिवम, कल्लू, देवीदयाल, मूलचंद्र, अतुल, हरिओम, मैकूलाल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्ना गाय की हालत गंभीर
कस्बे के खैरनगर रोड पर चतुर्वेदी मार्केट के अंदर एक अन्ना गाय ने पांच दिन पहले एक बछिया को जन्म दिया। इसके बाद से गाय की हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसकी दशा को देखते हुए एसडीएम को सूचना दी। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोगों ने उपचार शुरू किया। बछिया के लिए दूध की व्यवस्था की। एसडीएम रामदास ने बताया कि लोगों ने उन्हें सोमवार को गाय व बच्चा पड़ा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने नगर पंचायत ईओ को निर्देश देकर उसे गोशाला में भिजवा दिया था। गाय के उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन



गोशाला न बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
अन्ना पशुओं के फसलों को नुकसान पहुंचाने से हैं नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed