फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11 pregnant women examined, two in high risk category

Kannauj News: 11 गर्भवतियों की जांच, दो हाई रिस्क श्रेणी में

Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
11 pregnant women examined, two in high risk category
तालग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) डे पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 11 गर्भवतियों की जांच की गई, जिसमें दो हाई रिस्क श्रेणी में पाई गईं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय, ब्लॉक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार की देखरेख में एएनएम रेनू कटियार, ममता यादव ने आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं का वजन, खून की मात्रा, ब्लड प्रेशर की जांच की। शिविर में 11 गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच दो महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में पाई गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सभी को अधिक से अधिक मौसमी फल व हरी सब्जियां खाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

इन दिनों गर्भवती जो भी सेवन करती हैं, शिशु को उसी से आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इससे दोनों की सेहत अच्छी रहेगी।
---

गर्भवती इनका रखें ध्यान

ब्लॉक अपर शोध अधिकारी सर्वेश ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चाहिए कि भोजन न केवल पोषक हो, बल्कि सुपाच्य भी हो। गर्भावस्था के दौरान अधिकतर महिलाओं में कब्ज, अपच और उल्टियां होने की शिकायत रहती है। बेहतर रहेगा कि अधिक तेल मसाले वाले भोजन या जंक फूड व फास्ट फूड के सेवन से बचें। घर का बना सादा खाना ही खाएं। थोड़ा-थोड़ा खाएं और बीच में डेढ़ या दो घंटे का अंतराल जरूर रखें। बाजार के पैक्ड जूस की जगह घर में फलों का जूस निकालकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed