{"_id":"5c800fabbdec2214074be53a","slug":"101551896491-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विद्या मंदिर के 119 छात्रों की दोबारा होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विद्या मंदिर के 119 छात्रों की दोबारा होगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने इंटरमीडिएट के छात्रों के भविष्य को देखते हुए दोबारा प्रश्नपत्र कराए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। छात्रों की परीक्षा आठ मार्च को शहर के गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे के बीच होगी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के विज्ञान वर्ग के 119 छात्रों को सामान्य हिंदी की जगह साहित्यिक हिंदी का प्रश्नपत्र थमा दिया गया था। छात्रों ने सामान्य हिंदी की तैयारी की थी। इससे अधिकतर छात्रों का पेपर खराब हो गया था। छात्रों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से दोबारा पेपर कराए जाने की गुहार लगाई थी। डीआईओएस ने विद्यालय प्रधानाचार्य व छात्रों से प्रार्थनापत्र लेकर बोर्ड सचिव को भेजा था। दोबारा परीक्षा कराए जाने का अनुरोध किया गया था। बोर्ड सचिव ने इस मामले में विद्यालय को दोषी ठहराते हुए दोबारा परीक्षा कराए जाने की अनुमति प्रदान की है। डीआईओएस मदनपाल सिंह ने कहा कि बोर्ड सचिव का पत्र मिल गया है। प्रधानाचार्य को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। छात्रों की परीक्षा आठ मार्च को गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में होगी। विद्यालय की ओर से की गई गलती पर कार्रवाई की बाबत कहा कि विद्यालय पर क्या कार्रवाई होगी, इस आशय का कोई पत्र नहीं आया है। बोर्ड से पत्र मिलते ही विद्यालय पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
119 छात्रों की आठ मार्च को दोबारा होगी परीक्षा
गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में देंगे परीक्षा
बोर्ड ने कालेज की गलती मानी, कार्रवाई पर संशय बरकरार
आठ मार्च को दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे के बीच होगी परीक्षा