फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   100 villages lost electricity for eight hours due to fault in HT line

Kannauj News: एचटी लाइन में फाॅल्ट से आठ घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली

Mon, 15 Jan 2024 02:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 15 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
100 villages lost electricity for eight hours due to fault in HT line
गुरसहायगंज। एचटी लाइन में फाॅल्ट से कस्बा सहित करीब एक सैकड़ा गांव की आठ घंटा बिजली की सप्लाई बंद रही। सप्लाई शुरू होने के बाद मुख्य चौराहे के निकट तार टूट जाने से तीन मोहल्लों की 15 घंटे से अधिक बिजली गुल रही। लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली कर्मचारियों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए, जिससे लोगों को बिजली के आने की सही जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गर्मी में रुलाने वाली बिजली सर्दी में भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रविवार सुबह करीब पांच बजे छिबरामऊ से आई एचटी लाइन में कस्बा सिकंदरपुर के निकट फाॅल्ट होने से कस्बा सहित आसपास के करीब एक सैकड़ा गांव की आठ घंटे बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

बिजली बंद होने से लाइनमैन और उपकेंद्र पर मौजूद कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने भी मोबाइल बंद कर लिए। जिससे लोग आक्रोशित नजर आए। बिजली आने के इंतजार में लोग बैठे रहे, लेकिन दोपहर तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी, जिसके कारण लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे किसी प्रकार बिजली सप्लाई शुरू हुई तो कि कस्बा के मुख्य चौराहे के निकट केबल टूट गई और इससे मोहल्ला अशोकनगर, शास्त्री नगर, सब्जी मंडी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई विकास कुमार ने बताया कि तार जल जाने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी, उसे ठीक कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed