{"_id":"656e1c6cb2fa0ea74307e241","slug":"100-villages-lost-electricity-for-10-hours-due-to-fault-kannauj-news-c-214-1-knj1005-6266-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फाल्ट से 100 गांवों की 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फाल्ट से 100 गांवों की 10 घंटे गुल रही बिजली
Tue, 05 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बारिश के बाद एचटी लाइन में फाल्ट आ जाने से कस्बा सहित एक सैकड़ा गांव की 10 घंटे से अधिक बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपने फोन बंद कर लिए, जिससे लोगों को बिजली आने की सही जानकारी नहीं मिल सकी।
रविवार रात करीब 12 बजे मामूली सी बरसात होते ही छिबरामऊ से गुरसहायगंज विद्युत उपकेंद्र के लिए आई एचटी लाइन में कस्बा सिकंदरपुर के निकट फाॅल्ट हो गया, जिससे गुरसहायगंज कस्बा और इससे जुड़े सात फीडर के करीब एक सैकड़ा गांव भी अंधेरे में डूब गए। आधी रात के बाद बंद हुई बिजली आपूर्ति सोमवार को करीब 10 बजे सुबह बहाल हो सकी। इस दौरान कस्बा और गांव अंधेरे में डूबे रहे। सोमवार की सुबह बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को पानी की भी आपूर्ति नहीं मिल सकी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका ने जनरेटर लगे तीन नलकूपों से पानी की आपूर्ति की, लेकिन इसके बाद भी लोग परेशान रहे। उधर बिजली आपूर्ति ठप होते ही बिजली कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र सहित अपने निजी फोन बंद कर लिए, जिससे लोगों को बिजली आपूर्ति की सही जानकारी नहीं हो सकी।