फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   100 villages lose power due to repairs

Kannauj News: मरम्मत के कारण 100 गांवों की बिजली गुल

Tue, 10 Mar 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
100 villages lose power due to repairs
गुरसहायगंज। हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को नगर सहित आसपास के लगभग 100 गांवों में करीब ढाई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान विद्युत निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगे डबल पोल के ढीले जंपर बदलकर लाइन को दुरुस्त किया और बाद में बिजली आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन


इस दौरान नगर विद्युत टीम ने अकबरपुर डबल पोल, नरोत्तम कोल्ड स्टोरेज, गौशाला, आयशा ट्रैक्टर एजेंसी सरायपुर ग्राम में लगे डबल पोल और सिंगल पोल पर मरम्मत कार्य किया। मेंटीनेंस के कारण मंगलवार को दोपहर करीब 12:15 बजे से लेकर 3:20 बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम में अमलेश यादव, जय सिंह यादव, शिव सागर, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार और धर्मवीर सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि छिबरामऊ से गुरसहायगंज आने वाली हाईटेंशन लाइन में गर्मी के मौसम में अक्सर फाल्ट की समस्या सामने आती है। इसे देखते हुए पहले से ही लाइन का मेंटीनेंस कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य के दौरान नगर विद्युत उपखंड कार्यालय के सभी फीडरों को लगभग दो घंटे 30 मिनट के लिए बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed