{"_id":"6ab572716aae00418602b0b1","slug":"10-female-victims-received-relief-from-the-rani-lakshmibai-fund-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156623-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रानी लक्ष्मी बाई कोष से 10 पीडिताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रानी लक्ष्मी बाई कोष से 10 पीडिताओं को मिली राहत
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट गांधी सभागार में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें प्राप्त आवेदनों का तथ्यात्मक परीक्षण कर पात्रों को आर्थिक संबल प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान समिति के समक्ष 32 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। उन्होंने प्रत्येक मामले की विस्तृत समीक्षा की और उपलब्ध अभिलेखों व जांच रिपोर्ट के आधार पर 10 पात्र मामलों को वित्तीय सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजना का मूल उद्देश्य हिंसा एवं उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं व बालिकाओं को त्वरित आर्थिक मदद, सुरक्षा और मानसिक संबल देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र महिला को सहायता से वंचित न रखा जाए और मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाए।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में पुलिस विभाग संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी ओआर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।