{"_id":"68715f6add5967361d0f6584","slug":"10-bed-picu-ward-started-in-government-medical-college-kannauj-news-c-214-1-knj1005-133899-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का पीकू वार्ड शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का पीकू वार्ड शुरू हुआ
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले 12 साल तक के बच्चों को अब बेहतर इलाज मिल सकेगा। बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज में पीकू वार्ड (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) शुक्रवार से शुरू हो गया है। इससे पहले बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता था।
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पीकू वार्ड के शुरू होने से जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों से आने वाले बीमार बच्चों को राहत मिलेगी। अब गंभीर रूप से बीमार बच्चों का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही हो सकेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. भावना तिवारी ने बताया कि पीकू में अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण लगाए गए हैं और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की गई है। यह यूनिट 24 घंटे सेवा में तत्पर रहेगा।
प्राचार्य डॉ. सीपी पाल का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले बीमार बच्चों को पीकू वार्ड में बेहतर इलाज मिलेगा। पीकू वार्ड के शुरू होने से अब बच्चों को हायर सेंटर रेफर नहीं किया जाएगा।