फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1 out of 24 food samples failed, warning

Kannauj News: खाद्य पदार्थों के 24 में 11 नमूने फेल, चेतावनी

Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 out of 24 food samples failed, warning
कन्नौज। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार को मकरंद नगर तिराहा पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम ने 24 नमूनों की जांच की, जिसमें 11 नमूने फेल पाए गए। टीम ने सभी विक्रेताओं को चेतावनी देकर गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शासन की ओर से जिले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर फूड सेफ्टी वैन की प्रयोगशाला टीम को भेजा था। वैन को खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह मकरंद नगर तिराहा पर लेकर पहुंचे। उन्होंने खाद्य पदार्थों की दुकान से नमूने एकत्रित कर वैन की प्रयोगशाला में 24 नमूनों की जांच की। जांच के दौरान 11 नमूने फेल पाए गए। उन्होंने बताया कि खाद्य विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि काली मिर्च, दूध की वर्फी, खड़ी हल्दी के अलावा आरओ का पानी व घरों के पानी के नमूने फेल हुए हैं। दोबारा जांच के दौरान अगर विक्रेता मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री करते पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पानी का टीडीएस निकला 465
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पांच पानी के नमूने लोग अपने घरों से लेकर आए थे, जिनकी जांच की गई, जिसमें एक घर के पानी का टीडीएस 465 निकला है, जिन्हें आरओ मशीन लगवाने की सलाह दी गई है। पानी का टीडीएस 100 से 150 होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed