फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kamal faruqui samajvadi party

भटकल पर बयान पड़ा भारी, फारूकी को हटाया

Sat, 07 Sep 2013 01:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 07 Sep 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
kamal faruqui samajvadi party

समाजवादी पार्टी ने कमाल फारूकी को सचिव पद से हटा दिया है। हाल ही में इंडियन मुजाहिदीन आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी के मामले में विवादित बयान देने के कारण उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


भटकल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मीडिया से पूछा था उसकी गिरफ्तारी अपराध के आधार पर है या फिर धर्म के आधार पर।

भटकल की गिरफ्तारी पर फारूकी के बिगड़ैल बोल
विज्ञापन


फारूकी ने कहा था कि अगर भटकल आतंकी है, तो उसे सजा होनी चाहिए। लेकिन उसे सिर्फ मुस्लिम होने के आधार पर गिरफ्तार किया है, तो सावधानी जरूर बरतनी चाहिए क्योंकि इससे पूरे समुदाय में यह गलत संदेश जाएगा कि हम एक समाज विशेष की छवि धूमिल कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस ने फारूकी के बयान को हास्यास्पद और अफसोसजनक बताते हुए उनकी तीखी आलोचना की थी।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि फारूकी पाकिस्तान में रहने लायक हैं।

पाकिस्तान भेज देना चाहिए फारूकी कोः तोगड़िया

उन्होंने कहा था कि राष्ट्र विरोधी ताकतों और आतंकियों का समर्थन करने वाले को राष्ट्र विरोधी तत्वों का दर्जा दिया जाना चाहिए और उन्हें पाकिस्तान में भेज देना चाहिए।

यासीन भटकल को पिछले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने बिहार के मोतिहारी जिले से गिरफ्तार किया था। भटकल को इंडियन मुजाहिदीन का सह संस्थापक माना जाता है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, वह भारत में हुए कई बम धमाकों का मास्टर माइंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed