फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kalyan singh terms rahul gandhi as child compared to narendra modi

'नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी बच्चे हैं'

Mon, 11 Feb 2013 09:39 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Mon, 11 Feb 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
kalyan singh terms rahul gandhi as child compared to narendra modi

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पीएम पद के लिए राहुल गांधी को पेश कर रही है, जबकि नरेंद्र मोदी के सामने राहुल नौसिखिए हैं। मोदी आज देश के लोगों की जरूरत बन चुके हैं।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पत्रकार वार्ता में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी आज देश के लोगों की जरूरत बन चुके हैं। देश का बच्चा-बच्चा उन्हें पीएम की सीट पर देखना चाहता है। कांग्रेस के पास राहुल के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, जबकि मोदी के सामने राहुल गांधी बच्चे हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी को कुशल प्रशासक और विकास पुरुष बताते हुए उनके गुजरात के शासन की याद दिलाई। पीएम पद के लिए भाजपा से दावेदारी के सवाल पर फैसला संसदीय बोर्ड पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राम मंदिर भाजपा का एजेंडा'
कल्याण ने भाजपा में दोबारा वापसी का श्रेय वक्त को देते हुए कहा कि वक्त ने भाजपा और उन्हें दिखा दिया कि दोनों को अलग नहीं रहना चाहिए। दोनों एक दूसरे की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा का एजेंडा है और बहुमत मिलने पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर मुसलिम तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया।


‘अफजल की फांसी पर शोक मनाने वाले देशद्रोही’
कल्याण सिंह ने शनिवार की सुबह संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाने की प्रशंसा की। लेकिन 11 साल देरी से कांग्रेस के निर्णय पर सवाल भी उठाया। उन्होंने कश्मीर में हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा तीन दिन के बंद और अफजल की फांसी पर शोक जताने वालों को देशद्रोही करार दिया। वह रविवार को अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन में शिरकत करने बुलंदशहर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed