फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kalyan singh death news, Kalyan singh stepped down for one night as uttar pradesh chief minister by governor romesh bhandari on behalf of jagdambika pal

राजनीति : जब एक रात के लिए सीएम पद से हटाए गए थे कल्याण सिंह, जानिए दिलचस्प किस्सा

Sat, 21 Aug 2021 10:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 10:37 PM IST
सार

कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कल्याण सिंह का जाने से राजनीति जगत में शोक की लहर फैल गई है। 

विज्ञापन
Kalyan singh death news, Kalyan singh stepped down for one night as uttar pradesh chief minister by governor romesh bhandari on behalf of jagdambika pal
कल्याण सिंह

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का शनिवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कल्याण सिंह का जाने से राजनीति जगत में शोक की लहर फैल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज भाजपा नेता के निधन पर दुख जताया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है।' 

विज्ञापन


बता दें कि कल्याण सिंह का राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव आए इन्हीं में से एक दिलचस्प किस्सा है जब उन्हें  एक रात के लिए मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। मामला 21 फरवरी 1998 का है। उस वक्त यूपी के राज्यपाल रोमेश भंडारी हुआ करते थे। रोमेश भंडारी ने रातोंरात कल्याण सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया और जगदंबिका पाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। कहा जाता है कि जगदंबिका पाल ने सत्ता पान के लिए विपक्षी नेताओं से भी संपर्क साधा था। इस काम में रोमेश भंडारी ने खुले हाथ उनकी मदद की।  
विज्ञापन


फैसले के विरोध में भाजपा के बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कई  नेता धरने पर बैठ गए। रात को ही हाई कोर्ट में अपील की गई। 22 फरवरी के दिन जगदंबिका पाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे। इसी बीच हाईकोर्ट ने राज्यपाल झटका देते हुए उनके आदेश को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कल्याण सिंह ही मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल्याण सिंह सचिवालय पहुंचे तो जगदंबिका पाल पहले से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे। किसी तरह से हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर उन्हें पद से हटाया गया और फिर कल्याण सिंह को सत्ता मिल पाई। लेकिन 26 फरवरी को कल्याण सिंह को फिर से बहुमत साबित करने को कहा गया। कल्याण सिंह ने बहुमत साबित कर दिया। जगदंबिका पाल कुछ घंटों के मुख्यमंत्री बनकर रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed