{"_id":"99ead658591689c085267eed6719c8aa","slug":"jobs-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में निकली लेक्चरर की 1280 नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में निकली लेक्चरर की 1280 नौकरियां
अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लेक्चरर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। 24 विषयों में 1280 लेक्चरर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन सात फरवरी से शुरू हो चुकी है। साइंस और आर्ट्स के विषयों नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
हाल में टीजीटी और पीजीटी के आवेदन प्रक्रिया होने के बाद यह दूसरी बड़ी संख्या में नियुक्तियां निकली हैं। सबसे ज्यादा 146 पद एजूकेशन में हैं। 11 मार्च तक आवेदन होगा। फार्म पहुंचने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।
विज्ञापन
इन विषयों में हैं खाली पद
हिंदी में 76, इंग्लिश 79, मैथ 72, फिजिक्स 72, केमेस्ट्री 72, बायोलॉजी 72, फिजिकल एजूकेशन 80, एजूकेशन 146, उर्दू 71, सोशल साइंस एक 70, सोशल साइंस दो 70, सोशल वर्क 71, आर्ट 71, होम साइंस 71, मनोविज्ञान 73, साइकोलॉजी इन रीजनल साइकोलॉजी सेंटर 36, संस्कृत 4, हिस्ट्री 2, साइंस और भूगोल में एक-एक पद पर नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
ये है योग्यता
उम्र 21 से 40 साल है। उम्र में नियमानुसार छूट है। योग्यता में संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड होना अनिवार्य है। एमएड डिग्रीधारकों को अधिमानी अर्हता दी जाएगी। फिजिकल एजूकेशन वालों के लिए एमपीई और एमपीएड की डिग्री होनी चाहिए।
जनरल के एग्जाम फीस 85 रुपये, ओबीसी के लिए 40 रुपये, एससी और एसटी के लिए 15 रुपये रखी गई है। फीस चालान फार्म से एसबीआई और पीएनबी में जमा होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कागजात की सेल्फ अटेस्ट कॉपी प्रिंट फार्म के साथ 21 मार्च तक यूपीपीएससी कार्यालय स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से पहुंच जानी चाहिए। अधिक जानकारी वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट यूपीपीएससी डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन से प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण तिथि
सात फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू
बैंक में फीस जमा करने की अंतिम तिथि सात मार्च
11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
21 मार्च फार्म पहुंचने की अंतिम तिथि