फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   jobs in up

खुशखबरी: यूपी में सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां

Wed, 10 Jul 2013 08:08 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
jobs in up

उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जन उपयोगी यानी जनता से जुड़े सभी विभागों में भर्तियां शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव कार्मिक ने मंगलवार को इस संबंध में सभी विभागों के साथ बैठक की। विभागों से तीन दिन के अंदर पदवार रिक्तियों का ब्यौरा तैयार करते हुए मुख्य सचिव की बैठक में 12 जुलाई को लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सालों से सरकारी विभागों में आरक्षित वर्ग को छोड़कर अन्य पदों पर भर्तियां नहीं हुई हैं। विभागीय स्तर पर कुछ जरूरी पदों को जरूर भरे गए हैं।

इसलिए अखिलेश सरकार चाहती है कि सरकारी विभागों में जनता से जुड़े सभी पदों पर भर्तियां कर दी जाएं ताकि काम कराने के लिए आने वालों को परेशानियां न हो और युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर ही विभागवार रिक्तियों का ब्यौरा मांगा गया है।

प्रमुख सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पशुधन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर, ऊर्जा, राजस्व, खादी एवं ग्रामोद्योग, परिवहन, लोक निर्माण, ग्राम्य विकास, वन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, सिंचाई, कृषि व्यावसायिक शिक्षा, दुग्ध विकास, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई, समाज कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण, लघु, उद्योग, आवास और गन्ना एवं चीनी निगम के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed