फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   job in indian railway

सरकारी नौकरी: रेलवे में खुल सकती है बाबुओं की भर्ती

Wed, 14 Aug 2013 12:02 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
job in indian railway

रेलवे में ग्रुप सी श्रेणी में आने वाले बाबुओं की भर्ती खुल सकती है। कर्मचारी संगठनों की ओर से यह मसला उठने पर रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया कि फ्रीजिंग के निर्धारित मानक से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्तियां की जा सकती हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के इस आदेश से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि आरआरबी के जरिए इन पदों पर भर्ती जल्द खुलेगी। पिछले करीब दशक से मिनिस्टीरियल कैडर में आने वाले जूनियर क्लर्क, सीनियर क्लर्क, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट और एकाउंट क्लर्क के पदों पर भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन


जोनल रेलवे के अफसर रेलवे बोर्ड का स्पष्ट निर्देश न होने का हवाला देकर हजारों की संख्या में रिक्त हो चुके बाबुओं के पदों पर भर्ती रोके हुए हैं। इसके साथ ही फ्रीज किए गए पदों पर दिसंबर 2013 तक भर्तियों पर रोक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के वाणिज्य, लेखा, स्टोर, सामान्य प्रशासन और कार्मिक विभाग में मिनिस्टीरियल कैडर के कर्मचारियों की भरमार है लेकिन पिछले दशक से खुली भर्तियां न होने के कारण इन विभागों में भर्तियां नहीं हुईं।

इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, सिगनल समेत दूसरे विभागों में क्लर्कों की संख्या कम है लेकिन भर्ती न होने के कारण इनमें भी परेशानी बढ़ी है। इसे लेकर रेलवे ने कभी यह साफ नहीं किया कि भर्तियों पर रोक है या नहीं।

रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना हर्षा दास ने एनसीआर समेत सभी जोनों, प्रोडक्शन यूनिट्स और रेलवे भर्ती बोर्ड को चिट्ठी भेजा है। इसमें साफ कहा है कि रोक सभी पदों के लिए नहीं है।

सन 1991 में भर्तियों पर लगाई गई रोक केवल 25 फीसदी सीलिंग लिमिट तक है। अन्य रिक्त पदों पर भर्तियों शुरू की जा सकती हैं।

उनका कहना है कि मिनिस्टीरियल कैडर की खुली भर्ती में ग्रेड-पे 1900 रुपये के क्लर्क और ग्रेड-पे 2800 रुपये के सीनियर क्लर्क के 25 फीसदी रिक्त पदों और ग्रेड-पे 1900 के एकाउंट क्लर्क व ग्रेड-पे 2800 के जूनियर एकाउंट क्लर्क के 20 फीसदी रिक्त पदों को फ्रीज किया गया था।


इन पदों की भर्ती को लेकर रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि 31 दिसंबर तक यह आदेश लागू रहेगा लेकिन मिनिस्टीरियल कैडर के अन्य रिक्त पदों पर जरूरत के अनुसार भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed