{"_id":"578a9a014f1c1b737e13eca7","slug":"zahida-arabian-dish-became-mom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरेबियन डिश से जाहिदा बनीं ‘सुपर मॉम’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरेबियन डिश से जाहिदा बनीं ‘सुपर मॉम’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
mom karkirm, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शाकाहारी अंडे और अरेबियन डिश ‘कुशान’ बनाकर जाहिदा परवीन ने सुपर मॉम का खिताब अपने नाम कर लिया। उनके द्वारा बनाई गई डिसेज को सभी ने खूब सराहा। अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सवाल-जवाब, दिमाग की कसरत राउंड भी हुए। निर्णायकों ने सभी राउंड के आधार पर प्रतिभागियों को प्वाइंट्स देकर विजेता घोषित किए।
जीवनशाह तिराहा के पास स्थित बुंदेलखंड प्राइड होटल में हुई ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता में चुनी गईं नौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। सबसे पहले खाना-पीना राउंड हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी डिश बनाई। इसके अलावा गोवर्धन घी कुकिंग कांटेस्ट की प्रतिभागी महिलाओं ने भी अपने रेसिपी बनाई। निर्णायक की भूमिका निभा रहीं मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय-3 की प्रधानाचार्य पल्लवी शर्मा, विशिष्ट अतिथि गाइनिकोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या जैन, कानपुर की सेफ कविता सिंह ने एक-एक कर प्रतिभागियों की रेसिपी को चखा और उन्हें प्वाइंट्स दिए।
कार्यक्रम में मौजूद रूपांतरण की सदस्याओं में प्रतिभागी महिलाओं द्वारा बनाई जा रही रेसिपी को लेकर खासी उत्सुकता रही। रेसिपी तैयार हो जाने के बाद रूपांतरण सदस्याओं ने उसको बनाने की विधि जानी। इसके बाद ‘सवाल-जवाब’ राउंड में प्रतिभागियों से निर्णायकों ने सवाल किए। सही जवाब देने पर प्वाइंट्स दिए गए। ‘दिमाग की कसरत’ राउंड में प्रतिभागियों को एक मिनट के अंदर पजल्स बनाने का मौका दिया गया। इस पर भी उन्हें प्वाइंट्स मिले। निर्णायकों द्वारा घोषित परिणाम में जाहिदा परवीन ने बाजी मार ली और उन्हें ‘सुपर मॉम’ के खिताब से नवाजा गया। गुजराती बेडवड़ा बनाने वालीं राधा खंडेलवाल को दूसरा और मक्के के पकौड़े बनाने पर डॉ. सरिता तिवारी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
यासमीन अली, वर्षा अग्रवाल, रीमू शर्मा, नंदनी गुप्ता, अर्चना वर्मा, अलका अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कैच मसाले, गोवर्धन घी और सहेली के स्टॉलों पर खरीददारी करने वाली महिलाओं को छूट दी गई। अमर उजाला सुपर मॉम के मुख्य स्पॉन्सर कैच साल्ट एंड स्पाइसेज रहे। अन्य स्पॉन्सर गोवर्धन घी, पारले बेक स्मिथ ओरिजनल इंग्लिश मारि, एचएलएल लाइफ केयर कंपनी का प्रोडक्ट सहेली ‘सबसे सुरक्षित नॉन स्टोराइडल गर्भ निरोधक गोली’ रहे। इस दौरान कैच की ओर से विजय गुप्ता, गोवर्धन घी से आशीष गुप्ता, पारले की ओर संजय शुक्ला, सहेली की ओर से विपिन मिश्रा मौजूद रहे।
गोवर्धन घी कांटेस्ट की विजेता बनीं अंजुम
सुपर मॉम प्रतियोगिता के दौरान ही गोवर्धन घी कांटेस्ट कराया गया, इसमें बेस्ट रेसिपी बनाने पर अंजुम शेख को पहला पुरस्कार मिला। रेशू सिंह को दूसरा, रिचा सोनी को तीसरा और आकांक्षा मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कैच मसाले राउंड के यह हैं विजेता
कैच मसाले राउंड में उपस्थित लोगों से एंकर तृप्ती त्रिपाठी ने सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान राजेंद्र सिंह, नेहा अग्रवाल, प्रीति श्रीवास्तव, राशी अग्रवाल, सुमन त्रिपाठी को सही जवाब देने पर पुरस्कृत किया गया।
पारले राउंड में इन्हें मिला पुरस्कार
पारले द्वारा भी ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता में सवाल-जवाब राउंड आयोजित किया गया। इस दौरान वंदना विजया, अरुणा अग्रवाल, सुधा, मालिनी झा को सही जवाब देने पर पुरस्कार दिया गया।