फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yuwati dead body find in moth

मोंठ में मिला जला हुआ शव मेरी बेटी आरती का है, पिता ने किया दावा

Tue, 15 Nov 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Yuwati dead body find in moth
झांसी। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एक व्यक्ति ने दावा किया कि दो दिन पहले मोंठ में मिला युवती का शव उसकी बेटी का है, जो ससुराल से तीन महीने पहले लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। वहीं, पुलिस का कहना है कि डीएनए परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

मोंठ के टांडा ओवरब्रिज के पास से रविवार की सुबह एक महिला का जला हुआ शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था। कमर से ऊपर का हिस्सा व चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को समथर के ग्राम साकिन निवासी बाबूलाल अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देखने के बाद उन्होंने बताया कि यह उनकी बेटी आरती (21) का है, जो सात अगस्त 2022 को अपनी ससुराल मोंठ के ग्राम बम्हरौली से लापता हो गई थी। बताया कि आरती की शादी 15 जुलाई 2021 को जलकल विभाग के पंप ऑपरेटर बम्हरौली निवासी कमलेश से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली उसे परेशान करने लगे थे। सात अगस्त 2022 को पति ने फोन कर बताया था कि आरती किसी के साथ भाग गई। तब से वे लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। थाने में भी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पिता ने दावा किया कि जला हुआ महिला का शव उनकी बेटी आरती का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि ग्राम साकिन के बाबूलाल द्वारा शव उसकी पुत्री का होने का दावा किया गया है। लेकिन, इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाबूलाल ने इससे पहले भी गुरसराय में मिली एक युवती का शव उसकी पुत्री होने का दावा किया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पिता बोला, बाल और नाक बेटी जैसे
झांसी। मोंठ में मिला महिला के शव का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। उसकी एक आंख के ऊपर की भौं और नाक का ऊपरी हिस्सा ही नजर आ रहा था। पिता बाबूलाल ने बताया कि शव की तरह उसकी बेटी आरती के भी भौं के बाल घने थे। इसके अलावा उसकी नाक का ऊपरी हिस्सा भी शव की तरह दबा हुआ है। बेटी को मेहंदी लगाने का शौक था। शव के हाथों में भी मेहंदी रची हुई है। उन्होंने बताया कि दो बेटियों में आरती छोटी थी, जबकि उनके एक बेटा हर्ष भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed