फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   YouTube channel created during Corona period, today educating thousands of students

Jhansi News: कोरोना काल में बनाया यू-ट्यूब चैनल, आज हजारों छात्रों को बना रहे शिक्षित

Wed, 04 Sep 2024 03:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
YouTube channel created during Corona period, today educating thousands of students
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा, तब एसपीआई के शिक्षक अजय अनुरागी ने विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए खुद का यू-ट्यूब चैनल बनाया। अब तक 88 हजार लोग उनके चैनल को सब्सक्राइब कर चुके हैं। उन्हें इस साल का राज्यस्तरीय आईसीटी अवॉर्ड भी मिलना है।
शिक्षक अजय ने बताया कि जब वह एमएड की पढ़ाई कर रहे थे, तब वैकल्पिक विषय के रूप में आईसीटी की पढ़ाई की थी। इसके बाद से आईसीटी में रुचि बढ़ती चली गई। उन्होंने महसूस किया कि शिक्षा क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल से विद्यार्थियों को अधिक प्रतिभावान बनाया जा सकता है। 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लग गया और स्कूल बंद हो गए। तब विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए उन्होंने खुद का यू-ट्यूब चैनल बनाया। इस पर ही वह कोर्स से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे। साथ ही विद्यार्थियों को पीपीटी बनाकर भी भेजते थे। धीरे-धीरे उनके चैनल के सब्सक्राइबर बढ़कर 88 हजार तक पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दूरदर्शन पर भी उनके वीडियो प्रसारित हो चुके हैं। इसके लिए तत्कालीन शिक्षा निदेशक भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
एसपीआई में दो साल पहले अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना करवाने में भी उनका योगदान है। अब तक लैब में 40 नवाचार पंजीकृत हो चुके हैं। बताया कि एक विद्यार्थी को इंस्पायर अवॉर्ड मिल चुका है। साथ ही दो विद्यार्थी नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। इस साल भी दो छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बेसिक के शिक्षकों को भी किया प्रशिक्षित अजय अनुरागी पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी आईसीटी का प्रशिक्षण दे चुके हैं। इसके लिए उन्हें जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया था। कहा कि पढ़ाई में कंप्यूटर का इस्तेमाल बढ़ाकर तकनीकी रूप से बेसिक के विद्यार्थी को दक्ष बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed