फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   - Declining interest in Hindi at the undergraduate level; postgraduate students and researchers are embracing the language.

Jhansi News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जहर निगलकर दी जान

Wed, 09 Sep 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 09 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
- Declining interest in Hindi at the undergraduate level; postgraduate students and researchers are embracing the language.
झांसी। पत्नी से विवाद के बाद गरौठा के गायत्री नगर निवासी शिवम राठौर (35) ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से गुरसराय थाना क्षेत्र के सिया गांव निवासी रामहेत राठौर के बेटे शिवम की पहली शादी 2011 में हुई थी। चार साल बाद पत्नी से अलगाव हो गया। उसके बाद 2017 में उसकी दूसरी शादी शालिनी से हुई। घरेलू विवाद के बाद रामहेत ने गरौठा के गायत्री नगर में अलग घर बनवा दिया था। शिवम गरौठा मंडी में प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि शिवम शराब पीने का भी आदी था। अक्सर नशे में घर पर आकर विवाद करता था। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। देर-रात शिवम शराब पीकर घर लौटा। शालिनी के पूछने पर शिवम ने जहर निगलने की बात बताई। मेडिकल अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक जहर निगलने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed