फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth was brutally held hostage for not obeying in Jhansi

Video: बेगारी करने से मना करने पर युवक को बंधक बनाकर सिर मूंडा, इतने से भी मन न भरा तो किया एक और घिनौना काम

Fri, 25 Oct 2024 01:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

युवक ने आरोप लगाया कि दबंग गांव में रहने की एवज में खेत में बेगारी करने के लिए धमकाते हैं। बात न मानने पर आरोपियों ने उसे यातानाएं दी। इसके बाद सिर मुंड दिया।

विज्ञापन
youth was brutally held hostage for not obeying in Jhansi
युवक की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार के पाडरी गांव का एक वीडियो सामने आया है। बेगारी करने से मना करने पर युवक को दबंगों ने अपने घर में बंधक बनाकर पहले जमकर पीटा। इसके बाद सार्वजनिक तौर पर सिर मूंड दिया और पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला। अपमानित युवक ने पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई लेकिन, मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने पूरे मामले को बेहद हल्के अंदाज में निपटा दिया। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस दोबारा से हरकत में आई है।

विज्ञापन


पाडरी गांव निवासी बाबा (45) छोटा-मोटा काम करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दबंग गांव में रहने की एवज में खेत में बेगारी करने के लिए धमकाते हैं। उसका कहना है 23 अक्तूबर को वह खेत में काम कर रहा था तभी टाकोरी निवासी विजय पुत्र प्रेम, नकुल पुत्र रंग्गा, शत्रुधन पुत्र अलख प्रसाद और कालू उसके पास आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर चलकर जानवरों के लिए भूसा-सानी करने के लिए कहने लगे। उसके इन्कार करने पर आरोपियों ने घसीटकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। घर लाकर एक कमरे में बंद करके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पेड़ से उल्टा लटका कर जमकर पीटा। आरोपियों ने उसे यातानाएं दी। इसके बाद सिर मुंड दिया। पूरे गांव में जुलूस निकालते हुए वीडियो बनाया। बाबा ने सीपरी बाजार पुलिस से गुहार लगाई लेकिन, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की सामान्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की नए सिरे से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed