फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth power use in nation build

राष्ट्र निर्माण में हो युवा शक्ति का इस्तेमाल: जयवर्धन

Mon, 23 Sep 2019 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
youth power use in nation build
उ.प्र. युवा कांग्रेस के युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान से नवाजे गए कार्यकर्ता। अमर उजाल?
राष्ट्र निर्माण में हो युवा शक्ति का इस्तेमाल: जयवर्धन
विज्ञापन

झांसी। रविवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में युवा संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में आगे आने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सही इस्तेमाल से ही देश आगे बढ़ सकता है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने महात्मा गांधी, भगत सिंह एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवकों को सम्मानित किया गया। जल जन जोड़ो अभियान के संजय परमार समेत अर्जुन कुशवाहा, फिरोज खान, जगराम सिद्दीकी, हरविंदर सिंह, किशोरी लाल योगी, छन्नू कला, राजीव निरंजन व कमलेश राय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा भविष्य का निर्माता होता है। युवा अपने दृढ़ संकल्प से परिवर्तन लाता है। मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियोें की वजह से देश का युवा उपेक्षित महसूस कर रहा है। विशिष्ट अतिथि नीतेंद्र राठौर ने युवाओं से रचनात्मक कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राहुल राय, डा. सुनील तिवारी, राजेंद्र सिंह यादव, अरविंद वशिष्ठ, बलवान सिंह यादव, रघुराज शर्मा, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, विवेक बापजेयी, विनय उपाध्याय, अशोक सक्सेना, कुणाल सूरी, रामकुमार, भरत राय, देवी सिंह, अमित पांडेय, दुष्यंत समेत अन्य उपस्थित रहे। संचालन प्रद्युम्न सिंह ने किया। बाद में सभी के प्रति आभार कांग्रेस शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed