{"_id":"634ef485723bc059640c10f8","slug":"youth-hanging-sucide-jhansi-news-jhs2312075176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने थाने के पास खुद को लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने थाने के पास खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार की रात सदर बाजार थाने के पास एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सदर बाजार के मस्जिद मुहल्ला निवासी शेख रमजान कैंट बोर्ड से रिटायर हैं। उनके चार बेटों में तीसरे नंबर का इकराम (27) मंगलवार की शाम घर से खाना खाकर निकला था। रात तकरीबन साढ़े आठ बजे वह थाने से सटे चौराहे पर पहुंचा। इससे पहले कि कोई उसके इरादे भांप पाता, उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। युवक को जलता देख वहां चीखपुकार मच गई। वहां मौजूद युवक प्रफुल्ल जैन और नीरज सिंह ने पानी डालकर युवक को बचाने की कोशिश की। जानकारी होने पर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह से झुलस चुका था। पुलिस उसे अपनी गाड़ी में लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। नब्बे फीसदी से अधिक झुलसने की वजह से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पिता शेख रजमान ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार चल रहा है, जिसका एक चिकित्सक के यहां इलाज भी चल रहा है। बीच में उसने दवा खाना छोड़ दी थी, जिससे मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। युवक के आत्मदाह की कोशिश करने की वजह पिता नहीं बता पाए।
विज्ञापन
एसपी सिटी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना पुलिस युवक को बगैर देर किए अपने गाड़ी में मेडिकल कॉलेज ले गई थी। नब्बे फीसदी से अधिक झुलसने की वजह से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की पड़ताल की जा रही है।