{"_id":"6a7e252641471256d103a9c1","slug":"youth-dies-after-being-made-to-drink-a-cold-drink-laced-with-poison-jhansi-news-c-420-1-gar1001-11185-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक को पिलाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक को पिलाया, मौत
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर पांच के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
- मामले की जांच में जुटी गरौठा थाना पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। थाना गरौठा क्षेत्र में घर बुलाकर एक युवक को कोल्डड्रिंक में जहर बुलाकर पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जौरी बुजुर्ग निवासी करन सिंह लोधी ने गरौठा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसके पुत्र निहाल सिंह को खेरी निवासी मुकेश लोधी, मीना, राखी, रामकरण लोधी की पत्नी सहित पांच लोगों ने षड़यंत्र के तहत सवाा लाख रुपये देने देने की बात कहकर अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर विपक्षियों ने जान से मारने की नियत से निहाल को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। निहाल ने जब विपक्षियों के घर से भागने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विपक्षी रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर गरौठा थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।