फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth consumed pesticide, died

Jhansi News: युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, मौत

Wed, 14 Feb 2024 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth consumed pesticide, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बरुआसागर थाना इलाके के जराय के मठ के पास रहने वाला शिवदयाल (24) खेतीबाड़ी करता था। सोमवार को वह अपने खेत पर पानी लगाने गया हुआ था। खेत से वह रात तकरीबन नौ बजे घर लौटा। वापस आने पर शिवदयाल ने मां द्रोपदी को बताया कि उसने खेत पर कीटनाशक का सेवन कर लिया है। इस पर मां ने घरेलू उपचार के जरिये उसे उलटी कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। इस बीच उसकी हालत और बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रणवीर ने बताया कि बेटे के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, दो-तीन दिन पहले खेत में छुट्टा जानवर घुस आए थे और उन्होंने फसल खराब कर दी थी, जिससे वह परेशान जरूर चल रहा था।

बता दें कि मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी शादी हो चुुकी थी। उसकी दो साल की एक बेटी और नौ माह का बेटा है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। वहीं, बरुआसागर थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed